अन्य

31 दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्‍य: नृपेंद्र मिश्रा

jantaserishta.com
29 July 2024 8:39 AM IST
31 दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा करने का लक्ष्‍य: नृपेंद्र मिश्रा
x
अयोध्या: 28 जुलाई को राम मंदिर समिति की बैठक हुई। इस दौरान राम मंदिर समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा क‍ि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि 31 दिसंबर तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाए।
सर्किट हाउस में राम मंदिर के निर्माण पर नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, राम मंदिर के प्रथम तल पर जो भी व्यवस्था है, उसको सुरक्षित किया जाए। प्रथम तल पर इस तरह की रेलिंग लगाई जाए, ताकि किसी बालक के गिरने की संभावना न हो। वहां पर वर्टिकल बाड़ या जाली लगाई जाए।
शेषावतार मंदिर को लेकर नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि शेषावतार मंदिर का निर्माण नए सिरे से किया जा रहा है। उसकी ड्राइंग बनाई जा चुकी है। इसको इस प्रकार से बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसकी ऊंचाई मंदिर में भगवान के पेडेस्टल की ऊंचाई के बराबर रहे। ये वास्तु की दृष्टि से भी उसे उचित माना जा रहा है।
उन्होंने बताया, शेषावतार मंदिर का भूमि पूजन हो गया है और निर्माण चल रहा है। मूर्ति के आदेश दिए जा चुके हैं और वो नवंबर तक आ जाएगा। जो भी मूर्तियां बन रही हैं, वे सफेद मार्बल की हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story