अन्य
तमिलनाडु : नवनिर्मित पंबन ब्रिज पर यात्रा करने वाले लोको पायलट ने साझा किए अपने अनुभव, बताया अविस्मरणीय
jantaserishta.com
10 April 2025 8:00 AM IST

x
रामेश्वरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रामेश्वरम में 'पंबन रेल ब्रिज' का उद्घाटन किया। ये भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज है। 2019 में पीएम मोदी ने ही इसकी नींव रखी थी। सहायक लोको पायलट मुरुगन ने लोको पायलट के रूप में पहली बार नवनिर्मित पंबन ब्रिज पर यात्रा करने के अपने दिल को छू लेने वाले अनुभव को न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साझा किया।
लोको पायलट मुरुगन ने कहा, "यह एक बेहद संतुष्टिदायक अनुभव था, जो बचपन में अपनी मां के गृह जिले में एक यात्री के रूप में की गई सुखद यात्राओं की याद दिलाता है।"
उन्होंने पुल पर यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा, "ट्रेन पुल से गुजरती है, लोग श्रद्धापूर्वक "राम राम" और "राम सेतु श्री राम" का जाप करते हैं, यह मानते हुए कि पुल सभी भारतीय लोगों से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ है।"
मुरुगन ने बचपन में ट्रेनों के प्रति अपने लगाव और उसके बाद 2003 में बेंगलुरु में दक्षिणी रेलवे में शामिल होने को याद किया। 2019 में, वह मदुरै डिवीजन में लोको पायलट के रूप में स्थानांतरण के माध्यम से वापस लौटे। उन्होंने इस लंबे अंतराल के बाद नए पुल पर अपनी पहली यात्रा को गहन आनंद और खुशी के एक अवर्णनीय क्षण के रूप में वर्णित किया।
उन्होंने पुल के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया और बताया कि कैसे यह बचपन से ही उनके मन और जीवन में समाया हुआ है। भावुक होकर, उन्होंने 6 अप्रैल को राम नवमी के शुभ दिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पुल के उद्घाटन के बारे में बात की, इसे सभी भारतीयों के लिए बहुत सम्मान का क्षण माना।
नए पुल को पार करने वाली पहली ट्रेन में सहायक लोको पायलट के रूप में वह खुशी से अभिभूत थे। अपनी भावनाओं को मुश्किल से व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि "यह अद्भुत क्षण एक आजीवन स्मृति है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





