अन्य

मिस्र और ग्रीस के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत, मध्य पूर्व में तनाव कम करने पर दिया जोर

jantaserishta.com
31 Aug 2024 10:16 AM IST
मिस्र और ग्रीस के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत, मध्य पूर्व में तनाव कम करने पर दिया जोर
x
काहिरा: मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेट्रिटिस के बीच मध्य पूर्व में जारी हिंसा को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मध्य पूर्व में अस्थिरता को बढ़ने से रोकने के प्रयासों पर जोर दिया गया।
मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान मध्य पूर्व में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम की गंभीरता पर चर्चा की।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब्देलती ने ग्रीस के विदेश मंत्री को बताया कि मिस्र इस क्षेत्र के कई देशों, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों के साथ संपर्क कर रहा है, ताकि क्षेत्रीय तनाव और वृद्धि की मौजूदा स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। ग्रीस के विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर मिस्र और ग्रीस के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की है। बयान में कहा गया कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र के लोगों के हित में परामर्श और समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई है।
इससे पहले मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के बीच गाजा में युद्ध विराम को लेकर चर्चा हुई थी। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम, खासकर गाजा पट्टी की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही युद्ध विराम पर भी जोर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अब्देलती ने मध्य-पूर्व देशों में जारी तनाव को रोकने और गाजा में युद्ध विराम का समाधान निकालने के लिए मिस्र के प्रयासों की समीक्षा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story