अन्य
हिंदू राष्ट्र की बात करना अपराध नहीं : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
jantaserishta.com
10 March 2025 8:10 AM IST

x
पटना: भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करना हिंदुस्तान में कोई अपराध नहीं है। हिंदू का मतलब एक विशेष धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता। हिंदू का मतलब उन लोगों से है जो भारत में रहते हैं और जो इसकी संस्कृति और संस्कार के अनुसार जीवन जीते हैं।
भाजपा सांसद सिग्रीवाल ने कहा, "हम पाकिस्तान की तरह खुद को मुस्लिम राष्ट्र नहीं घोषित कर सकते, क्योंकि भारत में हर धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्मों को समान आदर मिलता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब भाई-भाई के संकल्प पर चलते हैं। अगर हमारे कोई संत हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं, तो वह उनकी व्यक्तिगत भावना और विचार है, और यह कोई अपराध नहीं है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान में नफरत की कोई बात नहीं है। अगर हिंदू राष्ट्र की बात की जा रही है, तो इसका मतलब किसी धर्म विशेष से नफरत करना नहीं है। यह भारत के सांस्कृतिक धरोहर और विविधता को सम्मान देने की बात है।"
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर भी सिग्रीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें तेजस्वी यादव ने एनडीए को 'आदमखोर' और 'आरक्षण चोर' कहा था। सांसद ने कहा, "तेजस्वी यादव को और विवेक की आवश्यकता है। वह अपने पिताजी के बदौलत राजनीति में हैं और उनकी खुद की कोई पहचान नहीं है। अगर उनके पिता नहीं होते, तो वह कहां होते? वह यह सोचते हैं कि जिस तरह से उनके पिताजी ने अनाप-शनाप बोलकर सत्ता हासिल की थी, वैसा ही वह करेंगे। लेकिन अब बिहार समझ चुका है, बिहार अब जंगल राज को फिर से नहीं आने देगा। बिहार में अपराध, हत्या, बलात्कार, और अपहरण जैसे धंधों को बिहार के लोग नहीं होने देंगे। लालू जी के समय में जो खेती का काम था, वह अब समाप्त हो चुका है। तेजस्वी को समझने की आवश्यकता है कि अब बिहार बदल चुका है।"
नीतीश कुमार द्वारा भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद का पैर छूने के मामले पर भी उन्होंने टिप्पणी की। सिग्रीवाल ने कहा, "नीतीश कुमार ने जो किया, वह उनकी अपनी शिष्टता और संस्कार के अनुसार था। इसमें गलत कुछ भी नहीं है। हर बात पर कटाक्ष करना अपनी समझदारी को साबित नहीं करता। तेजस्वी यादव को समझने की आवश्यकता है कि राजनीति में ऐसे बड़बोलापन से कोई फायदा नहीं होता।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





