अन्य

तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण स्वागत योग्य, पीएम मोदी का अमेरिका दौरा रहा सफल : शाहनवाज हुसैन

jantaserishta.com
15 Feb 2025 8:33 AM IST
तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण स्वागत योग्य, पीएम मोदी का अमेरिका दौरा रहा सफल : शाहनवाज हुसैन
x
नई दिल्ली: अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा को भारत को सौंपने का फैसला किया है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा बेहद सफल रही। यह बहुत खुशी की बात है कि अमेरिका 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित कर रहा है। इसका लंबे समय से इंतजार था। पीएम मोदी का यह दौरा ऐतिहासिक है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनी है। पीएम मोदी के दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती भी मिली है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन पूरी तरह से खत्म हो गया है। हम लोगों ने श्रद्धांजलि भी दे दी है। 'इंडिया' गठबंधन नाम की कोई भी वस्तु धरती पर नहीं है। लोकसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को खारिज कर चुकी है और अब ये लोग आपस में लड़ रहे हैं।
गृह मंत्रालय ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 218 के तहत दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति देने के लिए राष्ट्रपति से अनुरोध किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सत्येंद्र जैन को जांच का सामना करना पड़ेगा। वह पहले भी जमानत पर बाहर थे। आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं द्वारा किए गए सभी घोटालों का हिसाब किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ धन शोधन मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी। गृह मंत्रालय का अनुरोध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित तौर पर एकत्र किए गए साक्ष्यों पर आधारित है, जो जैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए पर्याप्त बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story