अन्य
स्वाति मालीवाल मामला: सीएम केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ी
jantaserishta.com
15 Jun 2024 3:06 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की न्यायिक हिरासत 22 जून तक बढ़ा दी।
विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन पर 13 मई को आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास के भीतर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने अदालत से कुमार की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया, लेकिन सरकारी वकील ने कहा कि वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं।
इससे पहले तीस हजारी कोर्ट कुमार की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। स्वाति मालीवाल ने 17 मई को दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई को उन्हें किस प्रकार उत्पीड़न और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





