अन्य

सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित: रणदीप सुरजेवाला

jantaserishta.com
21 July 2024 8:40 AM IST
सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित: रणदीप सुरजेवाला
x
सोनीपत: ईडी ने शनिवार को यमुनानगर और राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया। पंवार की गिरफ्तारी को लेकर राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। पंवार एक समाजसेवी विधायक हैं। उन्होंने सोनीपत में लोगों की सेवा की है। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी के विधायक बने हैं।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंवार को इस प्रकार से गिरफ्तार करना गलत है। ये भाजपा सरकार की बौखलाहट को दिखाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। इनके पास न बहुमत है न विधायक हैं। ये सरकार आखिरी पायदान पर खड़ी है। भाजपा सरकार सत्ता से जा रही है, तभी वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
जनवरी में ईडी ने सोनीपत में पंवार और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों, करनाल में भाजपा नेता मनोज वाधवा के आवासों और यमुनानगर जिले में इनेलो विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगियों के आवासों की तलाशी ली थी। बाद में सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story