अन्य

20 हजार के इनामी बदमाश को सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
18 March 2025 8:33 AM IST
20 हजार के इनामी बदमाश को सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने सोमवार को मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को थाना सूरजपुर पुलिस मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्प्लेंडर बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया।
पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान अशोक पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बाग बधिक, थाना सहपऊ, जिला हाथरस (हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी, रेलवे स्टेशन के पास, थाना दादरी, गौतम बुद्ध नगर) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से एक .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
अशोक थाना सूरजपुर के मुकदमा अपराध संख्या 540/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और अक्टूबर 2023 से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित अपराधी था। अशोक के आपराधिक इतिहास की जानकारी की है तो उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। उस पर हाथरस, सूरजपुर, ईकोटेक, समेत कई अन्य जगहों पर मामले दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story