अन्य

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की कलकत्ता हाई कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश

jantaserishta.com
28 Feb 2025 8:12 AM IST
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की कलकत्ता हाई कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश
x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। इस लिस्ट में स्मिता दास डे, रीतोब्रोतो कुमार मित्रा, मोहम्मद तलय मसूद सिद्दीकी, कृष्णराज ठाकर और ओम नारायण राय शामिल हैं।
कोलकाता हाई कोर्ट के लिए कुल स्वीकृत 72 जजों में से वर्तमान में 44 जज हैं और 28 पद खाली हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की गत 25 फरवरी को हुई बैठक में इन पांच अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
इससे पहले, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में तीन और मद्रास उच्च न्यायालय में चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी।
वहीं, पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में पांच अधिवक्ताओं की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार नियुक्ति पर मुहर लगा सकती है या सभी या कुछ नामों पर आपत्ति जता सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story