अन्य

बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 घायल

jantaserishta.com
5 Jan 2025 8:13 AM IST
बलूचिस्तान में आत्मघाती बम विस्फोट, 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 40 घायल
x
क्वेटा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के तुर्बत इलाके में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 8 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 40 से अधिक अन्य घायल हो गए। घायलों में अधिकांश सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली है।
यह विस्फोट तुर्बत के ढांग क्षेत्र में हुआ तब हुआ जब आत्मघाती हमलावर ने एक यात्री वैन और उसके पास खड़े एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया। इलाके में एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि यात्री वैन में यात्रा कर रहे अधिकांश लोग सुरक्षाकर्मी थे। विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों की त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। बचाव दल ने घायलों और मृतकों को स्थानीय अस्पतालों में भेजा है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बीएलए की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड फिरदाई (आत्मघाती हमलावर) ने आज तुर्बत में कब्जे वाली पाकिस्तानी सेना के काफिले पर फिदायीन हमला किया। इस हमले में कई सैन्यकर्मी मारे गए। हमारा संगठन इस हमले की जिम्मेदारी लेता है।"
बीएलए ने पहले भी कई बार सुरक्षाकर्मियों और उनके परिवारों को निशाना बनाकर घातक हमले किए हैं। बलूचिस्तान, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है, जहां सुरक्षाबलों और अलगाववादी समूहों के बीच संघर्ष जारी है।
पाकिस्तान सशस्त्र बलों के मीडिया विभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने हाल ही में जानकारी दी कि वर्ष 2024 में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सुरक्षा बलों ने कुल 57,775 सैन्य अभियान चलाए। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story