अन्य

सूडान: विस्थापितों के शिविर पर अर्धसैनिक बलों का हमला, 7 की मौत, 59 घायल

jantaserishta.com
8 Oct 2024 1:02 PM IST
सूडान: विस्थापितों के शिविर पर अर्धसैनिक बलों का हमला, 7 की मौत, 59 घायल
x
खार्तूम: अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के एक हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 59 अन्य घायल हो गए। यह हमला पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य के एल फशेर में विस्थापितों के शिविर पर हुआ।
उत्तरी दारफुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर के अनुसार, दो दिन तक अबू शौक शिविर पर हमला हुआ। रविवार को दो लोगों की मौत हुई जबकि सोमवार को पांच और लोग मारे गए। खातिर ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि रविवार की बमबारी में 20 लोग घायल हुए, जबकि सोमवार को 39 लोग घायल हुए।
गैर-सरकारी संगठन, सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी की निंदा की। संगठन ने कहा कि इस हमले से विस्थापितों और नागरिकों की पीड़ा और बढ़ गई है। ये लोग पहले से ही शहर की घेराबंदी के तहत भयानक परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।" सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच 10 मई से एल फशर में लड़ाई चल रही है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, शहर में अबू शौक सहित विस्थापित व्यक्तियों के लिए तीन शिविर हैं, जिसमें लगभग 1.5 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से 800,000 आंतरिक रूप से विस्थापित हैं।
15 अप्रैल, 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच संघर्ष में फंसा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, जारी हिंसा ने अनुमानित 20,000 लोगों की जान ले ली है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। इससे पहले एल फशर में ही आरएसएफ के एक हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर ने के मुताबिक "आरएसएफ की गोलाबारी का लक्ष्य एल फशर के दक्षिण में स्थित सूक अल-मवाशी बाजार था, जहां लोगों की भीड़ थी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story