अन्य

सूडान : सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 46

jantaserishta.com
27 Feb 2025 8:35 AM IST
सूडान : सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 46
x
खार्तूम: सूडान की राजधानी खार्तूम के उत्तर में हुए सैन्य विमान हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खार्तूम स्टेट प्रेस ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कल हुई विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 46 हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। हताहतों में सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों शामिल हैं।
विमान ओमदुरमन के अल-हारा 75 क्षेत्र में एक घर पर गिर गया था। घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।
सूडानी सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि खार्तूम से लगभग 22 किलोमीटर उत्तर में ओमदुरमन के वाडी सेडना एयरबेस से उड़ान भरने वाला एंटोनोव विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसके चालक दल और कई सैन्य अधिकारी मारे गए।
नाम न बताने की शर्त पर एक सैन्य सूत्र ने हादसे के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार ठहराया। चार लोगों के चालक दल वाला यह विमान कथित तौर पर एक सैन्य मिशन पर था, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारी सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, लेकिन अचानक नीचे गिर गया और घनी आबादी वाले इलाके में आग लग गई।
सूडान न्यूज के अनुसार, हादसे में एक ब्रिगेडियर जनरल, कई अधिकारी और सैनिक तथा कम से कम पांच नागरिक मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विमान का मलबा आवासीय घरों में बिखर गया, जिसमें कुछ घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय स्वयंसेवी समूह करारी प्रतिरोध समितियों ने बताया कि हादसे के बाद कई जले हुए पीड़ितों और 10 शवों को अस्पताल लाया गया। समूह ने जीवित बचे लोगों को लगी गंभीर चोटों का जिक्र किया।
यह हादसा सूडान में चल रहे मानवीय संकट को और बढ़ाती है, जो अप्रैल 2023 से सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष में उलझा हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, हिंसा में 29,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और 15 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story