अन्य
सूडान: एल फशर में अर्धसैनिक बलों के हमले में 8 लोगों की मौत, 95 घायल
jantaserishta.com
28 Sept 2024 10:25 AM IST

x
खार्तूम: पश्चिमी सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए।
उत्तरी दारफुर राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक इब्राहिम खातिर ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "आरएसएफ की गोलाबारी का लक्ष्य एल फशर के दक्षिण में स्थित सूक अल-मवाशी बाजार था, जहां लोगों की भीड़ थी।"
आरएसएफ ने अभी तक इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 10 मई से एल फशर में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच भीषण झड़पें चल रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, एल फशर में लगभग 15 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से 8 लाख लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हैं।
ज्ञात हो कि 22 सितंबर को सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच सशस्त्र संघर्ष में तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए थे और 17 अन्य घायल हुए थे। यह झड़पें पश्चिमी उत्तर दारफुर राज्य की राजधानी एल फशर में हुई थी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने एक बयान में चेतावनी दी थी गई कि घनी आबादी वाले शहर में 10 मई से जारी संघर्षों से गंभीर मानवीय आपदा पैदा हो सकती हैं। उन्होंने गोलाबारी तत्काल बंद करने और शहर से नाकाबंदी हटाने की मांग की थी।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 15 अप्रैल 2023 से सूडान एसएएफ और आरएसएफ के बीच हिंसक संघर्ष में उलझा हुआ है। इस संघर्ष की वजह से कम से कम 20,000 लोगों की मौत हुई है और हजारों घायल हुए हैं। इसके अलावा लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





