अन्य

यमुना में डूबने से छात्र की मौत, क्रिश्चियन कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

jantaserishta.com
18 April 2025 8:43 AM IST
यमुना में डूबने से छात्र की मौत, क्रिश्चियन कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन
x
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज के एक छात्र की यमुना नदी में एनसीसी तैराकी सत्र के दौरान डूबने से मौत हो गई। छात्र की मौत पर कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने एनसीसी प्रभारी प्रोफेसर को निलंबित करने और मुआवजे की मांग भी की।
कॉलेज के स्‍नातक तीसरे वर्ष के छात्र मृत्युंजय मिश्रा ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एनसीसी की टीम कुछ छात्रों को यमुना नदी में तैराकी प्रशिक्षण के लिए ले गई थी। लेकिन, तैराकी के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लघंन किया गया। तैराकी के लिए छात्रों को उपकरण नहीं दिए गए थे। छात्र का आरोप है कि शिक्षक नशे में थे और उनके सामने छात्र की डूबकर मौत हो गई। छात्र ने आरोप लगाया है कि सुबह से हम लोग कॉलेज में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, प्रिंसिपल मैम मिलने तक नहीं आई हैं। विरोध कर रहे छात्रों की मांग है कि इस घटना में शामिल शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित क‍िया जाए।
मृतक छात्र के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की गई है। छात्रों का कहना है कि एनसीसी के द्वारा जहां तैराकी सिखाई जा रही थी, वह तैराकी के लिए खतरनाक जगह थी। तैराकी सिखाने वाले लोग प्रशिक्षित नहीं थे, वे मल्लाह थे। जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई।
इविंग क्रिश्चियन कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ज्योतिका राय ने इस मामले पर न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्र इसीलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनका एक सहपाठी कल यमुना नदी में डूब गया। इसलिए छात्र सुबह से ही बहुत उत्तेजित हैं। छात्र अपनी मांग भी रख रहे हैं। छात्रों ने मृतक के पर‍िजनों लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है। सोमवार को इसे लेकर कमेटी की बैठक होगी। बैठक में तय होगा कि मुआवजे की राशि कितनी होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story