अन्य

Gwalior: ग्वालियर में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की खुदकुशी

jantaserishta.com
26 Jun 2024 10:00 AM IST
Gwalior: ग्वालियर में छात्र ने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की खुदकुशी
x
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में एक और छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ग्वालियर में एक छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। ग्वालियर के महाराजपुरा इलाके की गुरु कृपा कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय मोहित लोधी ने मंगलवार की रात अपने घर पर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने रिवॉल्वर सहित अन्य सामग्रियां जब्त कर कर ली हैं। आत्महत्या की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया गया है कि जिस समय मोहित ने खुद को गोली मारी उस समय घर पर कोई नहीं था। वह पिछले कुछ दिनों से परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर नाराज चल रहा था और आशंका जताई जा रही है कि उसने यह कदम इसी वजह से उठाया है।
इससे पहले इंदौर में भी दो ऐसे मामले सामने आए थे जहां छत से कूदकर आत्महत्या की गई। सातवीं में पढ़ने वाली 14 साल की एक लड़की ने एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी थी और उसकी मौत हो गई थी। दूसरे मामले में एक आईटी कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story