अन्य

मुरादनगर के रैपिड ट्रेन स्टेशन से छात्र ने छलांग लगाकर दी जान

jantaserishta.com
18 Aug 2024 8:49 AM IST
मुरादनगर के रैपिड ट्रेन स्टेशन से छात्र ने छलांग लगाकर दी जान
x
गाजियाबाद: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के नमो भारत ट्रेन के मुरादनगर स्टेशन से शनिवार को एक छात्र ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3 बजे आरआरटीएस के मुरादनगर स्टेशन से बीटेक के छात्र ने छलांग लगाकर लगा ली। छात्र को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि छात्र एसआरएम यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छात्र के पास से बरामद आई कार्ड से पता चला है कि वह कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुट गई है।
पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कॉलेज के अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है।
ज्ञात हो कि, अभी तक मेट्रो स्टेशन से आत्महत्या और इस तरीके की घटनाएं सामने आती रही है। लेकिन, नमो भारत ट्रेन के स्टेशन से इस तरह की यह पहली घटना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story