
x
टोक्यो: जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र फुकुशिमा में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:12 बजे आया। सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, "भूकंप के झटके मियागी, इबाराकी और तोचिगी प्रांतों में भी महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। किसी व्यक्ति के घायल होने या बड़ी क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है।" टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के अनुसार, "भूकंप के बाद फुकुशिमा दाइची न्यूक्लियर पावर प्लांट और फुकुशिमा दैनी न्यूक्लियर पावर प्लांट में कोई गड़बड़ी की खबर नहीं है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





