अन्य
इंग्लैंड का दमदार कमबैक, ओमान को हराकर नेट रन रेट में भारी बढ़त हासिल की
jantaserishta.com
14 Jun 2024 12:47 PM IST

x
नॉर्थ साउंड: टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड ने शानदार वापसी की है। गुरुवार रात सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने ओमान पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और टीम सुपर-8 की दौर में बनी हुई है।
इंग्लैंड ने ओमान को 47 रन पर ढेर कर दिया और 3.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा सबसे कम टीम स्कोर रहा। इस जीत की मदद से इंग्लैंड ने ग्रुप बी में नेट रन रेट में भारी बढ़त हासिल कर ली।
पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने ओमान की बैटिंग लाइन अप को तहस-नहस कर दिया। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर ने तीन-तीन विकेट लिए।
स्पिनर आदिल राशिद ने अपने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड ने 12 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए। इसी मैच में आर्चर ने अपना 50वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट भी हासिल किया।
इंग्लैंड ने 48 रन के लक्ष्य को जल्दी ही हासिल कर लिया। फिल साल्ट ने पहली दो गेंदों पर छक्का जड़ा, लेकिन तीसरी गेंद पर आउट हो गए।
जोस बटलर (8 गेंदों पर नाबाद 24 रन) और जॉनी बेयरस्टो (2 गेंदों पर नाबाद 8 रन) ने विल जैक्स के 5 रन पर आउट होने के बाद यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया।
इंग्लैंड के पास अब ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर मौजूद स्कॉटलैंड (+2.164) की तुलना में बेहतर नेट रन रेट (+3.081) है, इसलिए अगर वे नामीबिया को हरा देते हैं और स्कॉटलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी अंक हासिल करने में विफल रहता है, तो वे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





