अन्य
उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में अनुपस्थित चिकित्सकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : ब्रजेश पाठक
jantaserishta.com
19 July 2024 8:56 AM IST

x
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुुरुवार को हमीरपुर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ डिप्टी सीएम का स्वागत किया। उन्होंने गोंडा में हुए रेल हादसा को लेकर कहा कि यह बहुत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई और 29 लोग घायल हैं। इसमें 26 लोगों को ममतापुर सीएचसी में रखा गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि हम अस्पतालों का निरीक्षण करने आए थे। यहां कुछ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए हैं। उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है और कुछ के खिलाफ निलंबन प्रक्रिया की जा रही है।
बता दें कि यूपी के महोबा जिले में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक हमीरपुर पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम को भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का हवाला देते हुए नये डॉक्टरों की तैनाती की मांग की।
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए। गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसी के चार कोच हादसे का शिकार बताये जा रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





