अन्य

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ होनी चाह‍िए सख्त कार्रवाई : अमृता फडणवीस

jantaserishta.com
9 March 2025 8:22 AM IST
महिलाओं के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ होनी चाह‍िए सख्त कार्रवाई : अमृता फडणवीस
x
नागपुर: महाराष्ट्र में अपराध को लेकर महायुति की सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना बना रहा है। खासतौर पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर विपक्ष महायुति से जवाब मांग रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक बस में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई थी। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री के विवादस्पद बयान ने विपक्ष को सरकार पर हमले का मौका दे दिया।
महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को लेकर जब सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
दरअसल, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और मैं इस अवसर पर सभी महिलाओं और पुरुषों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज मैं नागपुर नगर निगम द्वारा आयोजित महिला उद्योग मिलन में शामिल होने आई हूं। मेरा मानना ​​है कि यह एक बेहतरीन मंच है, जहां घरेलू उत्पाद बनाने वाली महिलाएं अपने काम को प्रदर्शित कर सकती हैं।"
बता दें कि देशभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर महिलाओं का मानना है कि महिलाओं के सम्मान में इस दिन देशभर में कार्यक्रम होते हैं। लेकिन, सम्मान देने के लिए कोई एक दिन नहीं होना चाहिए। आप साल के 365 दिन महिलाओं का सम्मान करे। इससे महिलाओं को भी आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर वह भी समाज में चल सकेंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story