अन्य
सॉल्ट और बेयरस्टो की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने सुपर-8 में वेस्टइंडीज को हराया
jantaserishta.com
20 Jun 2024 11:17 AM IST

x
ग्रोस आइलेट: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लिश टीम की इस जीत में फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो ने अहम भूमिका निभाई। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टूर्नामेंट की सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए।
जवाब में इंगलैंड ने वेस्टइंडीज को 15 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हरा दिया। जोस बटलर (25 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद मोईन अली 13 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए। लेकिन फिल सॉल्ट ने टीम की पारी संभालते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 47 गेंद पर 5 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए नाबाद 87 रन की तूफानी पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस दौरान उनका पूरा साथ जॉनी बेयरस्टो ने दिया। बेयरस्टो (नाबाद 48 रन) अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनकी तेज पारी ने वेस्टइंडीज को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया। फिल सॉल्ट और बेयरस्टो के बीच नाबाद 97 रनों की साझेदारी इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और मार्क वुड की टीम में वापसी हुई थी। ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज को एक ठोस शुरुआत दिलाई थी।
किंग को बीच में ही मांसपेशियों में खिंचाव आया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा लेकिन निकोलस पूरन ने चार्ल्स के साथ मिलकर पहले अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर रोवमन पॉवेल के साथ भी पूरन की साझेदारी पनपी। इन छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने एक अच्छा टोटल सेट किया।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 181 रन का टारगेट दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स 38, रोवमेन पॉवेल 36, निकोलस पूरन 36 और शेरफेन रदरफोर्ड नाबाद 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ब्रैंडन किंग 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद, मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





