अन्य

स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे बच्चों पर पथराव, छह घायल

jantaserishta.com
25 Aug 2024 9:37 AM IST
स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे बच्चों पर पथराव, छह घायल
x
हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा में कुछ लोगों ने एक स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को धरना दे रहे स्कूली बच्चों पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में छह बच्चे चोटिल हो गए। इसे लेकर बरकट्ठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मामला बरकट्ठा प्रखंड के ग्राम कोनहरा कला गांव का है। यहां गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल की ओर जाने वाली सड़क को गांव के इसरायल मियां ने करीब एक माह पहले बंद कर दिया। उसने सड़क के बीचों बीच ईंटें लगा दी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की। इसे लेकर पंचायत भी बैठी और अफसरों ने भी गांव का दौरा किया, लेकिन गतिरोध दूर नहीं हो पाया।
इससे स्कूल में पढ़ाई करने वाले सैकड़ों बच्चे परेशान होकर शनिवार को सड़क पर बेंच लगाकर बैठ गए और प्रार्थना करने लगे। बच्चों के समर्थन में गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए, लेकिन सड़क पर अवैध कब्जा करने वाले के परिवार के लोगों ने बच्चों पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से छह-सात बच्चे घायल हो गए। घायलों की पहचान तनवीर आलम, अरुण यादव, फरीद रजा, सौरभ कुमार और तनवीर अंसारी के रूप में हुई। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में इलाज किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर बरकट्ठा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story