अन्य

कांग्रेस सांसदों के बयान सही, सिंदूरदानी के बहाने सच छिपाने की कोशिश : अजय राय

jantaserishta.com
31 May 2025 8:19 AM IST
कांग्रेस सांसदों के बयान सही, सिंदूरदानी के बहाने सच छिपाने की कोशिश : अजय राय
x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के हालिया बयान पर टिप्पणी की। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत दुल्हनों को उपहार में 'सिंदूरदानी' दिए जाने के फैसले पर सवाल उठाया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने हाल ही में एक विवादास्पद बयान दिया था कि हमारे सांसद भी घूम रहे हैं और आतंकवादी भी। इस पर अजय राय ने कहा कि मैं तो नहीं कहना चाहूंगा कि निश्चित तौर पर हमारे नेता जयराम रमेश ने जो कहा है, उनकी बात का मैं समर्थन कर रहा हूं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के उस बयान पर भी अजय राय ने टिप्पणी की, जिसमें सीएम रेड्डी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो अब तक पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) वापस आ चुका होता। रेवंत रेड्डी के बयान का समर्थन करते हुए अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं, वह उसे पूरा करते हैं। निश्चित तौर पर जिस दिन हमारी सरकार बनेगी, उसी दिन डंका बजेगा। पूरी तरह से जो उन्होंने कहा है, वह सच साबित होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दुल्हनों को उपहार में 'सिंदूरदानी' देने के फैसले पर भी अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सिंदूर की आड़ में जो छिपाना चाहते हैं, वह सामने आना चाहिए। सिंदूरदान कौन करता है? पति करता है, दूसरा कोई नहीं। सिंदूर पति की तरफ से जाता है, उसके परिवार से दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह' योजना के तहत लड़कियों को उपहार के तौर पर 'सिंदूरदानी' देने का फैसला किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story