अन्य

सीटीबी फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय बैठक संपन्न

Nilmani Pal
1 March 2025 12:17 PM IST
सीटीबी फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय बैठक संपन्न
x

शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार पर विशेष ध्यान

रायपुर। विगत दिनों राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ मुस्लिम तेली बिरादरी फाउंडेशन (CTB-NGO) की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें पुरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों, कस्बों से भारी संख्या में समाज के युवा, फाउंडेशन के पदाधिकारीगण, मेम्बर एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। CTB फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान, प्रदेश संरक्षक हाजी इलियास रिजवी निर्बान एवं प्रदेश प्रवक्ता रजा खोखर ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के भयानक दौर में राजधानी रायपुर के तेली बिरादरी के कुछ युवाओं ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम CTB फाउंडेशन की राज्य स्तरीय बैठक के आयोजन के उद्देश्य, लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के संबंध में प्रदेश संरक्षक हाजी इलियास रिजवी निर्बान एवं प्रदेश प्रवक्ता रजा खोखर दुर्ग ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मुस्लिम तेली बिरादरी के इतिहास और संगठित समाज के बुजुर्गों द्वारा किये जा रहे सामुहिक विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यों के संबंध में अवगत कराया।

CTB की राज्य स्तरीय बैठक में राज्य के विभिन्न शहरों से आये

वक्ताओं और युवाओं ने समाज हित में अपने - अपने सुझाव दिये, जिनमें मुख्य रूप से प्रोफेसर नासिर कुछावा, कोण्डागांव, असलम भाटी धमतरी, हाजी अहमद रज़ा निर्बान धमतरी, समाज सेवक रज़ा खोखर, वसीम सूलड़ा, फाकिर भाटी रायपुर, हाज़ी मुश्तक खोखर, युसुफ गामा पंवार, अजहरूद्दीन भिनसरा, आज़म निर्बान, अकबर तिगाला, आदिल कुछावा एवं मौलाना आज़म चांगल धमतरी आदि ने बैठक को सम्बोधित किया तथा फाउंडेशन द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के मिशन के तहत बिरादरी की तरक्की एवं भलाई के लिए किये जा रहे कार्यों की भरपुर सराहना की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज से नव निर्वाचित पार्षद समीर गोरी जी आरंग, एवं आरीफ बांठिया जी नांदघाट को मंच पर सम्मानित किया गया।

CTB के प्रादेशिक कोषाध्यक्ष फैय्याज चौहान द्वारा फाउंडेशन द्वारा अभी तक तालीम सेहत और रोजगार के क्षेत्र में किये गये कार्यों का पूरा विवरण पेश किया गया, उन्होंने बताया कि समाज के जरूरतमंद भाईयों की मांग पर लगभग 45 ई-आटो रिक्शा एवं माल वाहक तथा अन्य रोजगारपरक कार्यों के लिए लगभग 82 परिवारों को बिना किसी ब्याज एवं दस्तावेज चार्ज के बिना आर्थिक सहायता प्रदान की गई है जो कि आज अपना स्वयं का व्यवसाय कर जीवन यापन कर रहे हैं ।

इसके अतिरिक्त राजधानी रायपुर में ईलाज के लिए आने वाले बीमार लोगों के सहयोग के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस व्यवस्था का संचालन भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम के संचालक हाजी इलियास रिज़वी निर्बान ने बताया कि भविष्य में मुख्यतः शिक्षा के मिशन पर फाउंडेशन द्वारा काम किये जाने की योजना है। इसके तहत समाज के बच्चों को शैक्षणिक एवं रोजगारपरक निःशुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है। वर्तमान में बिरादरी के 9वीं से 12वीं तक के 200 से अधिक बच्चों को सिटीबी फाउंडेशन के प्रदेश शिक्षा प्रभारी प्रोफेसर नसिर कुछावा एवं उनकी टीम द्वारा ऑनलाईन एजुकेशन दिये जाने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के अंत में CTB फाउंडेशन की कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान, मोहम्मद रज़ा खोखर, हाजी रब्बानी बड़गुजर, जाफर खोखर, रफीक भाटी, मुस्तफा निर्बान, नियाज गौरी, ईसराइल बागड़ी, शमीम चौहान, अब्दुल रशीद खत्री का फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक हाजी इलियास रिजवी निर्बान ने समाज सेवा के कार्यों में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों जनाब हाजी सुबराती सोलंकी जी, हाजी अय्युब जी निर्बान, हाजी मुश्ताक खोखर, हाजी करीमुद्दीन निर्बान, हाज़ी उमर बाठिया, हाजी शकूर बैलिम, हाजी युसुफ पंवार, हाजी ताजुद्दीन खत्री, हमीद खत्ररी, असलम भाटी आदि का शाल एवं गुलदस्ता से सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों में नियुक्त को-ऑर्डिनेटर, संभाग अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष एवं पूर्व में पदस्थ तथा कार्यरत समस्त पदाधिकारियों को मंच पर मोमेन्टो भेंट कर उनका सम्मान किया गया एवं समाज सेवा के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

शासन से समाज में भूमि एवं भवन आबंटन की मांग की

एक विशेष भेंट में CTB फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक हाजी इलियास रिजवी निर्बान, प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान एवं प्रदेश प्रवक्ता रजा खोखर ने बताया कि तेली बिरादरी एक संगठित मुस्लिम समाज है जो कि पुरे प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में निवासरत हैं। तेली मुस्लिम समाज मूलतः पिछड़ा वर्ग से है और शासन की OBC अनुसूची में भी दर्ज है किन्तु OBC प्रमाण पत्र के अभाव में पिछड़ा वर्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में निवासरत समाज का राजधानी रायपुर एवं प्रदेश में कोई सामुदायिक भवन, स्कूल आदि स्थापित नहीं है। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन से राजधानी रायपुर में मुस्लिम तेली बिरादरी के समाजिक कार्यों और शैक्षणिक कार्य के लिए भूमि तथा सामाजिक भवन हेतु आर्थिक आबंटन की मांग की जा रही है।

CTB फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजिक चौहान ने पूरे प्रदेश से बैठक में आये युवाओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज के लिए तन, मन, धन से समाज सेवा का काम करने की अपील की गई और बैठक में सभी की उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के सभी लोगों को CTB फाउंडेशन की ओर से गमछा भेंट किया गया।

कार्यक्रम के संचालक एवं प्रदेश संरक्षक हाजी इलियास रिजवी निर्बान एवं प्रदेश प्रवक्ता रजा खोखर के द्वारा अंत में सभी को रमजान के पवित्र माह की मुबारकबाद पेश करते हुए धन्यवाद ज्ञापन एवं दुआ के बाद बैठक के समापन की घोषणा की गई।

Next Story