अन्य

'सख्त कार्रवाई करने में राज्य सरकार सक्षम', केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले पर बोलीं नवनीत राणा

jantaserishta.com
3 March 2025 8:17 AM IST
सख्त कार्रवाई करने में राज्य सरकार सक्षम, केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ मामले पर बोलीं नवनीत राणा
x
मुंबई: केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ का मामला महाराष्ट्र की राजनीति में गरमाया हुआ है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से बयानबाजी जारी है। एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने घटना की निंदा करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं, भाजपा नेता नवनीत राणा ने कहा कि राज्य की 'महायुति सरकार' कार्रवाई करने में सक्षम है।
नवनीत राणा ने मामले की निंदा करते हुए कहा, "बेटी किसी की भी हो, अगर ऐसे मामले होते हैं, तो उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। हमारी महायुति सरकार कार्रवाई करने में सक्षम है। दुख की बात है कि आरोपी एक पार्टी का कार्यकर्ता है। राजनीति को किसी भी स्तर पर लेकर जाएं, लेकिन ऐसी राजनीति नहीं करनी चाहिए, यह मेरी हाथ जोड़कर विनती है।"
उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता ऐसा करता है तो उसे चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। अगर राजनीति से जुड़ा व्यक्ति ऐसा करता है, तो यह सबसे अधिक निंदनीय है। इस पर हमारे गृह मंत्री कड़ी कार्रवाई करेंगे। बेटी किसी की भी हो, वह राज्य में सुरक्षित है और रहेगी।
इससे पहले सुप्रिया सुले ने कहा था, "केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ जो हुआ, बहुत ही गलत है। मैं उसकी निंदा करती हूं। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। यह बहुत दुख की बात है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story