अन्य

Hathras: हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़, 27 की मौत

jantaserishta.com
2 July 2024 5:03 PM IST
Hathras: हाथरस में भोलेबाबा के सत्संग में मची भगदड़, 27 की मौत
x
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में हिस्सा लेने पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई। इनकी मौत की पुष्टि एटा के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने की है। मृतकों में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। एटा के सीएमओ डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने मीडिया के सामने 27 लोगों की मौत की पुष्टि की। इसमें 19 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी की डेड बॉडी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचाई गई है।
कहा गया है कि प्रवचन में शामिल होने आए सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस–प्रशासन और एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई। जिससे वहां अव्यवस्थता की स्थिति पैदा हो गई। उधर, सीएम योगी आदित्यानाथ की इस हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फौरन मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story