अन्य

एसटी हसन ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

jantaserishta.com
2 Aug 2024 10:08 AM IST
एसटी हसन ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में दिये बयान की आलोचना की।
हसन ने कहा कि अनुराग ठाकुर ऐसे ही "अनाप-शनाप" बोलते रहते हैं। शाहीन बाग के दौरान भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। अब उन्होंने राहुल गांधी की जाति पूछ ली है। पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी एक कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं। हम सभी जानते हैं कि पंडित हिंदू धर्म में सबसे ऊंची जाति है।
सपा नेता ने कहा, “संसद के सभी सदस्यों को कुछ तहजीबों का पालन करना होता है, मगर जिस तरह से कुछ लोग इन तहजीबों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वह निंदनीय है। संसद में किसी से उसकी जाति नहीं पूछी जाती। इसका मतलब यह हुआ कि अगर कोई जाटव, कुरैशी या अंसारी समाज से आता है, तो उसके साथ भेदभाव होगा। जाति जनगणना की अगर कोई बात कर रहा है, तो क्या आप उससे उसकी जाति पूछेंगे। हम सभी लोग जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर एक वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें इस तरह का बयान देने से बचना चाहिए। उन्हें किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।”
इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी की जाति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "मैं इन दोनों ही नेताओं से उनकी जाति पूछना चाहता हूं। ये लोग सनातन की गरिमा को ठेस पहुंचाना चाहते हैं।"
गिरिराज के बयान पर एसटी हसन ने कहा, “अनुराग ठाकुर भी तो उन्हीं के शागिर्द हैं। गिरिराज ने भी हमेशा से ही सांप्रदायिक बयान दिया है। वह हमेशा से ही हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश करते आए हैं। अब तो उनको कोई सुनता नहीं है। आजादी से पहले इन लोगों ने हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया और अब आप जाति के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। इन लोगों का मतलब सिर्फ और सिर्फ वोट लेना होता है। लेकिन, इससे कोई खास फायदा होने वाला नहीं है। वे देश के विकास में एक रुपये का भी योगदान नहीं दे सकते। ये लोग सिर्फ और सिर्फ धर्म तथा जाति के नाम पर नफरत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जो किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story