अन्य

सपा का माफियाओं से रिश्ता, किसी अपराधी पर एक्शन से होता है दर्द : गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
24 Sept 2024 8:26 AM IST
सपा का माफियाओं से रिश्ता, किसी अपराधी पर एक्शन से होता है दर्द : गिरिराज सिंह
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले एक और बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया।
इस घटना को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यूपी में उनकी सरकार माफियाओं के सरगना के रूप में रही थी। स्वाभाविक है कि उनका रिश्ता माफियाओं से जुड़ा हुआ है। इसलिए, जब किसी अपराधी पर कड़ी कारवाई होती है तो उन्हें तकलीफ होती है।
वहीं, रेप की घटनाओं पर विपक्ष के आरोपों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी नहीं चुप रहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुप रहते हैं। जब कोई घटना बंगाल में होती है तो विपक्ष की जुबान बंद रहती है। बांग्लादेश पर उनकी जुबान बंद रहती है। जबकि, उत्तर प्रदेश और बिहार के नवादा में कोई घटना होती है तो उनकी जुबान खुल जाती है। मुस्लिम और गुंडों के साथ मिलकर बंगाल की सरकार चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story