अन्य

'वसंत में चीन' वैश्विक वार्तालाप पर कतर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

jantaserishta.com
24 March 2025 8:38 AM IST
वसंत में चीन वैश्विक वार्तालाप पर कतर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
x
बीजिंग: चाइना मीडिया ग्रुप ने हाल ही में कतर के दोहा शहर में "वसंत में चीन" वैश्विक वार्तालाप पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। सीएमजी अध्यक्ष शन हाईश्योंग ने इस कार्यक्रम में एक वीडियो भाषण दिया। दोनों देशों के राजनीति, व्यापार, शोध और मीडिया जगत के करीब एक सौ प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। उन्होंने चीन के गुणवत्ता विकास और उच्च स्तरीय खुलेपन से कतर के लिए लाए गए मौकों और चीन-कतर व्यावहारिक सहयोग पर विचार विमर्श किया।
शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी के अधीन सीजीटीएन के एक वैश्विक सर्वे से जाहिर है कि 90 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं की उम्मीद है कि चीन का विशाल बाजार विश्व के लिए बड़े मौके लाएगा। चीन का खुला द्वार अधिक खुला होगा और वैश्विक विकास को अधिक स्थिरता और निश्चितता प्रदान करेगा।
शन ने कहा विश्व में सबसे बड़े चतुर्मुखी मीडिया के नाते सीएमजी वैश्विक दोस्तों के साथ चीनी आधुनिकीकरण का मौका साझा करने के लिए तैयार है ताकि विश्व की समान समृद्धि और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के लिए योगदान दिया जाए।
कतर मीडिया सिटी के बिजनेस विभाग के निदेशक थायर अल अनानी ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में मीडिया की भूमिका अधिक उजागर हो रही है और मीडिया वैश्विक समान विकास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। दोनों देशों के मीडिया को संपर्क मजबूत कर सहयोग करना चाहिए और एक साथ साझी समृद्धि का भविष्य रचना चाहिए।
कतर के कई मुख्यधारा मीडिया ने इस गतिविधि की रिपोर्टिंग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story