अन्य
‘एयरो इंडिया 2025’ में स्पेस किड्ज इंडिया का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
jantaserishta.com
13 Feb 2025 8:11 AM IST

x
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हो रहे ‘एयरो इंडिया 2025’ में भारतीय वायुसेना के विमान आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही स्पेस किड्ज इंडिया का एक स्टॉल भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
स्पेस किड्ज इंडिया के स्टॉल पर इसरो के बारे में जानकारी दी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि अंतरिक्ष में किस तरह से सैटेलाइट को लॉन्च करते हैं। इसके अलावा यहां "डिप्लॉयर एक्स" के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
स्पेस किड्ज इंडिया के टेक लीड गोकुल ने आईएएनएस को बताया कि हमने यहां "डिप्लॉयर एक्स" को प्रदर्शित किया है। हम अपना खुद का डिप्लॉयर विकसित कर रहे हैं, जिसका उपयोग अंतरिक्ष में उपग्रह को तैनात करने के लिए किया जाता है। हम जल्द ही एक नया मिशन लॉन्च करने जा रहे हैं, जिसका पहले ही ऐलान कर दिया गया है। यह एक चंद्र मिशन होने जा रहा है, जहां हम एक हार्ड लैंडिंग करेंगे।
स्पेस किड्ज इंडिया एक एयरोस्पेस और रक्षा संगठन है। इसके नाम 19 बैलूनसैट, 3 सबऑर्बिटल पेलोड और 5 ऑर्बिटल सैटेलाइट लॉन्च करने का ट्रैक रिकॉर्ड है। इसे इसरो, नासा और ईएसए जैसे प्रमुख अंतरिक्ष संगठनों के सहयोग से छात्रों द्वारा डिजाइन किए गए उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है।
साल 2023 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा था, तब इस संगठन ने 75 स्कूलों को एक साथ लाने का काम किया था। देश भर की 750 स्कूली लड़कियों ने योगदान दिया और "आजादी सैटेलाइट" को तैयार किया था।
यह पहली बार है कि स्पेस किड्ज ने एयरो शो में अपना स्टॉल लगाया है, जहां उन्होंने "डिप्लॉयर एक्स" को प्रदर्शित किया है। इसे 1यू से 3यू क्यूबसैट के लिए डिजाइन किया गया है। यह वजन में हल्का है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





