अन्य

यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रभारियों की सूची

jantaserishta.com
13 Aug 2024 8:42 AM IST
यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रभारियों की सूची
x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज करते हुए सोमवार को प्रभारियों को सूची जारी कर दी। कोटहरी में शिवपाल सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मिल्कीपुर की जिम्मेदारी अवधेश प्रसाद को सौंपी गई है। मिर्जापुर का वीरेंद्र सिंह, करहल का चंद्रदेव यादव, फुलपुर का इंद्रजीत सरोज व सीसामऊ का राजेंद्र कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से छह सीटों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। शेष चार सीटों पर जल्द ही प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा।
ध्यान दें, राज्य में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। इन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करने को लेकर खींचतान चल रही है।
इस संबंध में शनिवार को पार्टी संगठन की ओर से बैठक भी हुई थी। बैठक में फूलपुर सीट कांग्रेस को दिए जाने की मांग उठी थी। महामंत्री अनिल यादव ने कहा था कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाओं से हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे और इसके बाद आगे क्या फैसला लेना है, इस संबंध में रूपरेखा तैयार करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story