अन्य

अस्पताल में भर्ती आतिशी से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव

jantaserishta.com
26 Jun 2024 11:31 AM IST
अस्पताल में भर्ती आतिशी से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
x
नई दिल्ली: समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार सुबह दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी से यहां एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की। दिल्ली जल संकट और हरियाणा से पानी की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान आतिशी की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सपा प्रमुख ने अस्पताल में आतिशी से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्रियों की तकलीफ बढ़ गई है। उन्होंने कहा, "मैं खुद मुख्यमंत्री रह चुका हूं, इसलिए एक मुख्यमंत्री की तकलीफ समझता हूं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा भेदभाव दिल्ली सरकार के साथ, और खासकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ किया है।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जब सीएम केजरीवाल को हर जगह से राहत मिलनी शुरू हो गई तो नया मुकदमा लगाकर उनको फंसा दिया गया। उन्होंने कहा, "सीबीआई के लोग लगातार उन लोगों को फंसाते हैं जिनसे भाजपा को खतरा है।"
राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर आतिशी ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया था। लेकिन चार दिन बाद उनकी तबीयत खराब होने की वजह से मंगलवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने अनशन फिलहाल स्थगित कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story