अन्य

दक्षिण कोरियाई व्यापारिक घरानों को कोरिया-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग की उम्मीद

jantaserishta.com
7 Nov 2024 8:27 AM IST
दक्षिण कोरियाई व्यापारिक घरानों को कोरिया-अमेरिका के बीच मजबूत सहयोग की उम्मीद
x
सोल: दक्षिण कोरिया के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी। साथ ही उन्होंने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने की उनसे अपील की।
कोरियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने ट्रम्प को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि कोरिया-अमेरिका व्यापार और आर्थिक साझेदारी एक मजबूत सुरक्षा गठबंधन पर आधारित है।
समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, केसीसीआई ने आगामी ट्रंप प्रशासन के तहत द्विपक्षीय संबंधों को जारी रखने की उम्मीद जताई और कहा कि दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने सेमीकंडक्टर और ईवी बैटरी सहित उन्नत उद्योगों में निवेश के माध्यम से अमेरिकी रोजगार और औद्योगिक विविधीकरण में योगदान दिया है।
केसीसीआई ने एक बयान में कहा, "साझा हित बनाने में दक्षिण कोरिया के प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। हम ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं, जिससे हमारे दोनों देशों के बीच और अधिक आर्थिक उपलब्धियां हासिल होंगी।"
कोरिया इंटरप्राइजेज फाउंडेशन (केईएफ) ने भी उम्मीद जताई कि नए ट्रंप प्रशासन में अच्छी दोस्ती से अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दक्षिण कोरिया-अमेरिका सहयोग और मजबूत होगा।
कोरियाई उद्योग महासंघ (एफकेआई) ने अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प से कोरिया-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करने की अपील की। यह 2012 में लागू हुआ था।
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में 270 से अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। वह एक सदी से भी ज्यादा समय में एक बार पद से हटने के बाद ह्वाइट हाउस में वापसी करने वाले पहले अमेरिकी बन गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story