अन्य
दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद पीपीपी के फ्लोर लीडर ने की इस्तीफे की घोषणा
jantaserishta.com
6 Jun 2025 8:51 AM IST

x
सोल: दक्षिण कोरियाई पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) के सदन के नेता ने गुरुवार को अपना पद छोड़ने की घोषणा की। इसकी वजह पार्टी को हाल में संपन्न राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार को माना जा रहा है।
प्रतिनिधि क्वेओन सियोंग-डोंग ने नेशनल असेंबली में पार्टी सांसदों की एक बैठक में कहा कि वह मंगलवार के चुनाव में पीपीपी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार किम मून-सू की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा, "रूढ़िवादी गुट के पुनर्निर्माण के लिए हमें शुरुआत से काम करना होगा। इसके लिए मैं नेता पद से इस्तीफा देकर शुरुआत करूंगा।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चुनाव में हार "मात्र मार्शल लॉ लागू करने या राष्ट्रपति के महाभियोग पर जनमत संग्रह नहीं है" बल्कि पीपीपी के भीतर आंतरिक विभाजन पर एक "कड़ी फटकार" है।
उन्होंने कहा, "फ्लोर लीडर के रूप में, मैं भी काफी हद तक दोषी हूं। मेरा इससे बचने या बहाने बनाने का कोई इरादा नहीं है।"
पीपीपी की आपातकालीन समिति की गुरुवार को एक बंद कमरे में बैठक होगी। इसमें सदन के नए नेता के चुनाव की समयसीमा निर्धारित की जाएगी।
इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में चार बार सांसद रह चुके किम डू-यूप, किम सांग-हून, पार्क डे-चुल और ली हुन-सुंग के साथ-साथ तीन बार सांसद रह चुके किम सुंग-वोन, सुंग इल-जोंग और सॉन्ग इऑन-सोक शामिल हैं।
क्वेओन सियोंग-डोंग के इस्तीफे की घोषणा के बाद पीपीपी की आपातकालीन नेतृत्व समिति के सदस्यों ने भी सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की पेशकश की।
पीपीपी के प्रवक्ता प्रतिनिधि सियो जी-यंग ने निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि प्रतिनिधि लिम यी-जा और पीपीपी के शीर्ष नीति प्रमुख किम सांग-हून जैसे सदस्यों ने नेशनल असेंबली में सांसदों की एक आम बैठक में अपना इस्तीफा दे दिया।
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, पीपीपी अगले सोमवार को किम योंग-ताए की स्थिति और पार्टी सुधार की व्यापक योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक आम बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है।
राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मंगलवार को 49.42 प्रतिशत मतों के साथ चुनाव जीता था, जबकि किम को 41.15 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





