अन्य
सोरेन सरकार ने झारखंड की खनिज संपदा को लूटने का किया काम : हिमंता बिस्वा शर्मा
jantaserishta.com
15 Nov 2024 8:32 AM IST

x
राजमहल: झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल प्रचार में जुटे हुए हैं।
तमाम स्टार प्रचारक क्षेत्र में लगातार दौरा कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में साहिबगंज के उधवा में राजमहल से भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा के पक्ष में भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान हिमंता बिस्वा शर्मा ने राज्य में भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार इस महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा को मौका देना है।
हेमंत सोरेन की सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सिर्फ राज्य की खनिज संपदा को लूटने का काम किया है। साथ ही पूरे संथाल परगना में अवैध तरीके से बांग्लादेशियों को घुसपैठ कराकर इस क्षेत्र की डेमोग्राफी को बदलने का काम किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में आदिवासियों की दिन पर दिन घटती जनसंख्या के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से परिपूर्ण है। इस राज्य की दुर्दशा की जिम्मेदार सोरेन सरकार है। हेमंत सोरेन ने राज्य को लूटने का काम किया है। उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई से अपना और अपने करीबी लोगों की तिजोरी को भरा है। जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। झारखंड में पांच वर्षों के बाद भाजपा एक फिर प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने जा रही है।
झारखंड में दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होने हैं। जबकि, नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





