अन्य

विदेशी ग्रामीण इलाके में परिवार के साथ समय बिताती कैमरे में कैद हुईं सोनम कपूर

jantaserishta.com
1 Jan 2025 8:37 AM IST
विदेशी ग्रामीण इलाके में परिवार के साथ समय बिताती कैमरे में कैद हुईं सोनम कपूर
x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर नए साल का जश्न खास अंदाज में मनाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री न्यू ईयर पर परिवार और बढ़िया खाने के साथ विदेशी ग्रामीण इलाके में बिता रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने दिखाई।
पिछली बार मूवी ‘ब्लाइंड’ में नजर आईं सोनम कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कनेक्ट रहने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। सोनम ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह खाने के टेबल के पास बैठी हैं। दूसरी तस्वीर में बहन रिया कपूर के साथ पोज देती नजर आईं।
रिया ने भी कई तस्वीरें अपने पेज पर शेयर कीं। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अपकमिंग फिल्म ‘बैटल फॉर बिटोरा’ में दिखाई देंगी। फिल्म अनुजा चौहान की इसी नाम की किताब पर आधारित है। साल 2010 में पब्लिश उपन्यास पर बन रही फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी।
जानकारी के अनुसार, सोनम की बहन रिया कपूर ने पुस्तक के फिल्म अधिकार हासिल कर लिए हैं और इस प्रोजेक्ट का निर्माण अनिल कपूर फिल्म्स कंपनी बैनर करेगा। फिल्म एक एनीमेशन स्पेशलिस्ट की कहानी बताती नजर आएंगी। फिल्म से जुड़े अपडेट्स को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट आने बाकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story