अन्य

विंबलडन महिला फाइनल देखने पति आनंद आहूजा संग पहुंची सोनम कपूर

jantaserishta.com
14 July 2024 11:05 AM IST
विंबलडन महिला फाइनल देखने पति आनंद आहूजा संग पहुंची सोनम कपूर
x
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में महिला विंबलडन फाइनल देखने पहुंची थीं, जिन्हें हाल ही में स्ट्रीमिंग मूवी 'ब्लाइंड' में देखा गया था। अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर सोनम ने कलरफुल को-ऑर्ड सेट और ब्लैक शूज पहना था। साथ ही उनके हाथ में एक स्टाइलिश ब्लैक बैग भी था। दूसरी ओर आनंद ने ग्रे शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहना था, जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे थे।
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फैशन आइकन के रूप में जानी जाने वाली सोनम लंबे समय से अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। उनके शानदार कलेक्शन ने उन्हें दुनिया भर के टॉप फैशन सेलिब्रिटी के रूप में पहचान दी है।
प्रेगनेंसी के बाद कमबैक की तैयारी कर रही सोनम के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिनमें 'बैटल फॉर बिटोरा' भी शामिल है, जबकि दूसरे प्रोजेक्ट का नाम सामने नहीं आया है। सोनम और उनके पति आनंद अगस्त 2022 में पहली बार माता-पिता बने। उनके बेटे का नाम वायु कपूर आहूजा है।
विंबलडन 2024 के महिला एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की स्टार खिलाड़ी 31वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजीकोवा ने इटली की 7वीं वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराकर खिताब जीत लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story