अन्य

सोमनाथ भारती ने अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए फैलाया झूठ का पुलिंदा : बांसुरी स्वराज

jantaserishta.com
22 July 2024 8:23 AM IST
सोमनाथ भारती ने अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए फैलाया झूठ का पुलिंदा : बांसुरी स्वराज
x
नई दिल्ली: दिल्ली में आप बनाम भाजपा की राजनीति जोरों पर चल रही है। आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के निर्वाचन को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, तो वहीं आप नेता द्वारा लगाए गए आरोप पर बांसुरी स्वराज ने प्रतिक्रिया दी है।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि सोमनाथ भारती लंबे समय तक मालवीय नगर से दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें उस क्षेत्र में भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी हार और अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए झूठ का पुलिंदा फैलाया है। उन्हें इस बात की भी चिंता है कि पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देगी या नहीं। इसी डर के कारण उन्होंने हाईकोर्ट के समक्ष झूठ का पुलिंदा पेश किया है।
उन्होंने कहा, "मैं विधायक सोमनाथ के झूठ और आम आदमी पार्टी के झूठे आरोपों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहूंगी। मैं इन लोगों से डरने वाली नहीं हूं।" बांसुरी ने कहा कि सोमनाथ भारती को अपनी हार पचाने में दिक्कत हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story