अन्य

कभी शिवभक्त तो कभी जनेऊधारी ब्राह्मण बन जाते हैं राहुल गांधी : बाबूलाल मरांडी

jantaserishta.com
1 Oct 2024 8:27 AM IST
कभी शिवभक्त तो कभी जनेऊधारी ब्राह्मण बन जाते हैं राहुल गांधी : बाबूलाल मरांडी
x
रांची, 30 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राहुल गांधी को 'एक्सीडेंटल हिंदू' बताए जाने पर झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी कभी खुद को शिवभक्त कहते हैं तो कभी कुछ और बताते हैं। उनके बयान से पता ही नहीं चल पाता है कि आखिर वह कौन हैं।झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी कब क्या बोलते हैं, यह कहना मेरे लिए काफी मुश्किल है। राहुल गांधी कभी खुद को शिवभक्त बताते हैं और कभी वह खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताते हैं। उनकी जाति को लेकर जब उनसे पूछा जाता है तो वह भड़क जाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हिमाचल प्रदेश में दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने को कहा गया तो कांग्रेस और बाकी दलों के लोग परेशान हो गए। एक ओर वह कहते हैं कि जातिगत गणना करो और दूसरी तरफ जब जाति का नाम लिखा जाता है तो वह हंगामा करने लग जाते हैं। हम खुद यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह चाहते क्या हैं।"
बाबूलाल मरांडी ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने हमेशा ही गुंडागर्दी के दम पर अपनी पार्टी को चलाया है। आज उनकी पार्टी के लोग भी उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आज लोगों का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और इसी वजह से लोग पीएम मोदी के साथ जुड़ रहे हैं। स्वाभाविक है कि भाजपा के साथ लोगों के जुड़ने से वह परेशान हो रहे हैं।"
उन्होंने हेमंत सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "झारखंड को पिछले पांच सालों से लूटा जा रहा है। हमारा उद्देश्य झारखंड को बचाना है। इसलिए, पार्टी के नेता लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story