अन्य

वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर कुछ लोग फैला रहे हैं अफवाह : शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी

jantaserishta.com
13 April 2025 8:53 AM IST
वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर कुछ लोग फैला रहे हैं अफवाह : शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी
x
मुंबई: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) कानून के खिलाफ कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन को लेकर भाजपा हमलावर है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कुछ लोगों पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।
शाइना एनसी ने कहा, पश्चिम बंगाल के लोगों को यह बेहतर पता होना चाहिए कि वक्फ अधिनियम में संशोधन केवल पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए हो रहा है, ताकि कोई भ्रष्टाचार न हो। जो षडयंत्र होने की अफवाह फैला रहे हैं, अब समय आ गया है कि उन्हें यह कानून वास्तव में पढ़ना चाहिए और जानना चाहिए कि इसके मूल में क्या है? यह कोई अतिक्रमण नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कठिन मामलों की सुनवाई हो।
26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) उससे पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा राणा को अपना बचाव करने के लिए पूरा अधिकार दिए जाने की अपील पर शाइना एनसी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पृथ्वीराज चव्हाण को समझना चाहिए कि आतंकवादी एक सामान्य अपराधी से अलग होता है। एक आतंकवादी को जल्द से जल्द फांसी लटकाए जाने जरूरत है।"
इससे पहले आईएएनएस से बात बातचीत में कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था, "हमारी मांग है कि जिस तरह से अजमल कसाब के खिलाफ मुकदमा चलाया गया, उसे अपना बचाव करने का पूरा अधिकार दिया गया, पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई। उसी प्रकार हमारी मांग है कि तहव्वुर राणा के खिलाफ मुकदमा चलाया जाए, क्योंकि पूरी दुनिया की नजर इस ट्रायल पर होगी। हमारे यहां एक न्याय व्यवस्था है, जिसे दुनिया को दिखाना आवश्यक है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story