अन्य

सुपौल में 20 अप्रैल को सोलर मेले का आयोजन, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी

jantaserishta.com
19 April 2026 11:42 AM IST
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डिग्री कॉलेज चौक स्थित बिजली कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बढ़ते बिजली बिल से राहत दिलाने के उपायों की जानकारी देना है।
इस अवसर पर केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी कर सकते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर सिस्टम लगवाना पहले की तुलना में काफी सस्ता और सुलभ हो गया है।
मेले में सौर ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जो उपभोक्ताओं को सोलर पैनल की लागत, उनके घर के लिए उपयुक्त क्षमता के चयन, इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया, रखरखाव और संभावित बचत से जुड़ी हर जानकारी सरल तरीके से समझाएगी। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि वे किस प्रकार सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।
खास बात यह है कि इच्छुक उपभोक्ता मेले में ही योजना के लिए ऑन-द-स्पॉट आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी मौके पर दी जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विद्युत विभाग ने जिले के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सोलर मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस योजना का लाभ उठाएं। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल न केवल लोगों के बिजली बिल को कम करने में मददगार होगी, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बिजली विभाग के अधिकारी आलोक कुमार रंजन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया, "प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए एक सोलर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। सब्सिडी से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी और वे मौके पर ही आवेदन भी कर सकेंगे।"
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इसमें सब्सिडी दी जा रही है। हर वॉट के लिए अलग-अलग सब्सिडी है। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर, बिजली का बिल, घर का कागज और बैंक से जुड़े दस्तावेज होना चाहिए। सोलर ऊर्जा को अपनाकर न केवल आर्थिक बचत संभव है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकती है। ऐसे में यह मेला जागरूकता और सुविधा दोनों का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर सामने आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story