अन्य

स्लोवाकिया के पीएम ने यूक्रेन को डीजल सप्लाई रोकने की दी धमकी

jantaserishta.com
30 July 2024 10:01 AM IST
स्लोवाकिया के पीएम ने यूक्रेन को डीजल सप्लाई रोकने की दी धमकी
x
प्राग: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने यूक्रेन को डीजल की सप्लाई रोकने की धमकी दी है। पीएम का कहना है कि यदि यूक्रेन के रास्ते स्लोवाकिया तक रूसी तेल का परिवहन जल्द ही फिर से शुरू नहीं किया गया तो देश की स्लोवनाफ्ट रिफाइनरी, यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगी।
यूक्रेन ने हाल ही में रूसी कंपनी लुकोइल से ड्रूजबा पाइपलाइन के ज़रिए स्लोवाकिया और हंगरी तक तेल के परिवहन को रोक दिया था। उसने जून में कंपनी को अपनी प्रतिबंध लिस्ट में डाल दिया था। स्लोवाकिया के वित्त मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि लुकोइल से यूक्रेन के जरिए स्लोवाकिया को तेल की डिलीवरी पहले ही बंद हो चुकी है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री फिको ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि यूक्रेन द्वारा लुकोइल पर लगाए गए प्रतिबंध को आगे लागू करने से यूक्रेन, स्लोवाकिया और हंगरी को ही नुकसान होगा।
उन्होंने कहा, "यदि यूक्रेन के माध्यम से रूसी तेल की आपूर्ति जल्द शुरू नहीं की गई तो स्लोवाकिया की कंपनी स्लोवनाफ्ट (जो यूक्रेनी खपत का दसवां हिस्सा कवर करती है) यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगी।"
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको ने शुक्रवार को यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल से फोन पर बात की और तेल की आपूर्ति को फिर से शुरू करने के लिए एक तकनीकी समाधान सुझाया, जिसमें स्लोवाकिया समेत कई देशों को शामिल करनी के जरूरत होगी।
उन्होंने सोमवार को वीडियो संदेश में कहा था, "स्लोवाकिया की ओर से मैं दोहराता हूं कि हम तैयार हैं। मैं उन रिपोर्टों का स्वागत करता हूं जो पुष्टि करती हैं कि संबंधित वाणिज्यिक कंपनियां पहले से ही इस तकनीकी समाधान को कम से कम समय में लागू करने पर विचार कर रही हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story