अन्य

ग्वाटेमाला में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत

jantaserishta.com
14 Oct 2024 10:46 AM IST
ग्वाटेमाला में कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत
x
ग्वाटेमाला सिटी: दक्षिणी ग्वाटेमाला में एक कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि मरने वालों में नाबालिग भी शामिल हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारी विक्टर गोमेज ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई। एक पिकअप ट्रक प्यूर्टो क्वेटजल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना में ट्रक में सवार छह लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने विभाग के अधिकारी हवाले से बताया कि अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। एम्बुलेंस दल को छह लोग मृत मिले। स्थानीय मीडिया के अनुसार, हाईवे पर पिकअप ट्रक पलट कर जंगली क्षेत्र में जा गिरा और उसमें आग लग गई। अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल ग्वाटेमाला के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिमी शहर क्वेटजाल्टेंगो में एक कॉन्सर्ट के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा बता दें कि ग्वाटेमाला में बीते साल ही मानसून के दौरान भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में 32 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story