अन्य

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, पांच घायल

jantaserishta.com
18 Jun 2024 8:29 AM IST
अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, पांच घायल
x
न्यूयॉर्क: अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में सोमवार सुबह एक घर में आग लग गई। मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि हादसे में तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों की उम्र 6 से 74 वर्ष के बीच थी। सभी पांच घायलों को प्रांतीय राजधानी अटलांटा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ गंभीर हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे अटलांटा के दक्षिण-पश्चिम में कोवेटा काउंटी में अग्निशमन दल को घटनास्थल पर भेजा गया। आग लगने के समय घर के अंदर 11 लोग थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story