अन्य

नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच घायल

jantaserishta.com
15 Oct 2024 11:30 AM IST
नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत, पांच घायल
x
अबुजा: नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी स्टेट ओयो में कई वाहनों के बीच जोदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय सड़क सुरक्षा बल के प्रवक्ता मायोवा ओडेवो ने पत्रकारों को बताया कि राज्य के अमुलोको क्षेत्र में दो भारी ट्रकों, दो तिपहिया वाहनों और एक मिनी बस के बीच सोमवार को टक्कर हो गई। इसके कारण यातायात बाधित हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और दूसरे वाहनों से जा टकराया। चश्मदीदों और राहगीरों ने पांच घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया।
नाइजीरिया में अक्सर घातक सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनका कारण अक्सर अधिक भार, खराब सड़क की स्थिति और लापरवाही से वाहन चलाना होता है। बता दें कि पिछले महीने नाइजीरिया में एक सड़क हादसे में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता बायो ओनानूगा ने बताया था कि नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कडुना में बस-ट्रक की टक्कर में कम से कम 40 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बस सवार देश के उत्तर-मध्य राज्य के एक कस्बे क्वांडारी से आ रहे थे। उस समय उनकी बस हादसे का शिकार हो गई थी। नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। नाइजीरिया की यातायात पुलिस (एफआरएससी) ने इस घटना पर जारी अपने बयान में बताया था कि दुर्घटना के समय बस के अंदर कम से कम 63 लोग मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story