अन्य

Nigeria: नाइजीरिया में आत्मघाती बम हमले में छह लोगों की मौत, 15 घायल

jantaserishta.com
30 Jun 2024 4:09 PM IST
Nigeria: नाइजीरिया में आत्मघाती बम हमले में छह लोगों की मौत, 15 घायल
x
अबुजा: नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी प्रांत बोर्नो में शनिवार को एक व्यस्त मोटर पार्क में एक संदिग्ध आत्मघाती बम हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बोर्नो के पुलिस प्रमुख यूसुफ लावल ने पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध हमलावर ने मर्राबन ग्वोजा शहर में मोटर पार्क के पास आयोजित एक शादी समारोह को निशाना बनाया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रमुख ने आगे बताया कि कम से कम छह शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को बचाकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इलाके की घेराबंदी करने के लिए सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया है। अभी तक किसी भी समूह ने बम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story