अन्य

नाबालिग के कब्जे से छह पेटी शराब जब्त

Shantanu Roy
6 May 2022 10:25 PM IST
नाबालिग के कब्जे से छह पेटी शराब जब्त
x
छग

बीजापुर। पुलिस ने एक नाबालिग के कब्जे से छह पेटी गोवा शराब जब्त किया है। गुरुवार को चौकी देवरबीजा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है। जिसके बाद चौकी देवरबीजा स्टाफ ने पहुंचकर घेराबंदी रेड कार्यवाही कर एक विधि के साथ संर्घषरत बालक के कब्जे से दीगर प्रांत मध्य प्रदेश का लेबल लगा छह पेटी अंग्रेजी गोवा शराब जब्त किया गया।

इस कार्यवाही में चौकी देवरबीजा से सउनि डीएल सोना, सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, देवरबीजा चौकी से प्रधान आरक्षक गुहाराम बारे, आनंद कोठारी आरक्षक डामन धीवर, राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी व अन्य थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Next Story