अन्य

किर्गिस्तान में हिमस्खलन के बाद बरामद किए गए छह शव, नौ अक्टूबर को हुए थे लापता

jantaserishta.com
20 Oct 2024 8:38 AM IST
किर्गिस्तान में हिमस्खलन के बाद बरामद किए गए छह शव, नौ अक्टूबर को हुए थे लापता
x
बिश्केक: किर्गिस्तान में हिमस्खलन के कारण लापता हुए छह लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। किर्गिस्तान के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि सभी लापता लोगों के शवों को बरामद किया गया है।
मंत्रालय ने बताया कि तीन लोगों के शवों को शुक्रवार को बरामद किया गया, जबकि बाकी तीन लोगों के शव शनिवार सुबह बरामद किए गए। समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ के मुताबिक, बचावकर्मियों ने बताया कि 14 लोगों का एक ग्रुप जलाल-अबाद क्षेत्र के चटकल जिले में 9 अक्टूबर को औषधीय पौधे इकट्ठा करने के लिए पहाड़ों पर गया था। इसी दौरान रविवार को हिमस्खलन हो गया और 6 लोग लापता हो गए।
दरअसल, हिमस्खलन एक पहाड़ी या पहाड़ जैसी ढलान के नीचे बर्फ का तेज प्रवाह है। हिमस्खलन होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे अधिक बारिश या जमी हुई बर्फ का कमजोर होना या फिर भूकंप का आना शामिल है।
किसी भी पर्वत श्रृंखला में हिमस्खलन हो सकता है, जिसमें एक स्थायी हिमपात होता है। वे सर्दियों या वसंत में अक्सर होते हैं, लेकिन ये साल के किसी भी समय हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन जीवन और संपत्ति के लिए सबसे गंभीर प्राकृतिक खतरों में से एक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story