अन्य

अस्पताल में भर्ती होने की खबरों का गायिका मोनाली ठाकुर ने किया खंडन, कहा- मीडिया असत्यापित खबरें न चलाए

jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:49 AM IST
अस्पताल में भर्ती होने की खबरों का गायिका मोनाली ठाकुर ने किया खंडन, कहा- मीडिया असत्यापित खबरें न चलाए
x
मुंबई: पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर की पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में दिनहाटा फेस्टिवल में बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल में भर्ती कराने की खबरों को गायक ने खारिज कर दिया है। गायिका ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि वह ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती कराने की बात गलत है। साथ ही मीडिया से असत्यापित खबरें न चलाने की अपील की।
उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, " प्रिय मीडिया और मेरे स्वास्थ्य के बारे में चिंतित सभी लोगों, मुझे आशा है कि आप ठीक हैं। मैं यह अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि मेरे स्वास्थ्य के बारे में कोई भी असत्यापित खबर शेयर न की जाए। मैं वास्तव में सभी के प्यार और चिंता की सराहना करती हूं, लेकिन मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे सांस लेने में कोई समस्या नहीं है और मुझे किसी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया था। यह गलत जानकारी है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं हाल ही में अस्वस्थ महसूस कर रही थीी, क्योंकि मुझे वायरल संक्रमण/फ्लू से उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला, जिससे यह फिर से फैल गया और मुझे साइनस और माइग्रेन की थोड़ी परेशानी है और हवाई उड़ानों के दौरान मुझे दर्द का सामना करना पड़ा। बस इतना ही। मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और ठीक हो रही हूं। मैं कुछ ही समय में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी! आइए इसे इससे बड़ा न बनाएं, खासकर जब ध्यान देने के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण चीजें हैं। आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अपना ख्याल रखें और ढेर सारा प्यार!"
बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि गायिका मोनाली ठाकुर को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में दिनहाटा फेस्टिवल में तबीयत बिगड़ने पर बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story