अन्य

हर मोर्चे पर विफल रही है सिद्दारमैया सरकार : लहर सिंह

jantaserishta.com
20 May 2025 8:32 AM IST
हर मोर्चे पर विफल रही है सिद्दारमैया सरकार : लहर सिंह
x
बेंगलुरू: राज्यसभा सांसद लहर सिंह ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा कि दो वर्षों में यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। यह राज्य इतना समृद्ध था इसको इस सरकार ने दिवालिया होने की कगार पर ला दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सिद्दारमैया सरकार भ्रष्‍टाचार से घिरी हुई है, पहले की सरकारों में ऐसा भ्रष्‍टाचार देखने को नहीं मिला था।
उन्‍होंने कहा कि वाल्मीकि डेवलपमेंट का 180 करोड़ रुपए रातों रात उठा लिया गया और अनाप-शनाप जगहों पर खर्च कर दिया गया। इस सरकार में विकास के काम ठप्प पड़े हुए हैं। सड़कों और बुनियादी सुविधाओं का ध्‍यान नहीं रखा गया है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्‍होंने कहा कि बेंगलुरु में सारे काम अधूरे पड़े हैं। इतने अच्‍छे शहर का इस सरकार ने बुरा हाल कर दिया है। यही इस सरकार की दो वर्ष की उपलब्धि रही है। यह सरकार यहां की जनता के लिए दुर्भाग्‍यपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री को आत्म अवलोकन करने की जरूरत है।
बेंगलुरू शहर में थोड़ी सी बारिश के बाद वाटर टैंक जैसी स्थिति में बदलने पर डिप्‍टी सीएम ने एक पोस्‍ट के जरिए यह बताया है कि वह इसको लेकर गंभीर हैं, इस पर उन्‍होंने कहा कि इस सरकार को विकास से कोई लेना देना नहीं है। शहर की हालत खराब हो चुकी है। सड़कें गड्ढ़ों से भरी हैं, पर वो राजनीति में व्यस्त हैं। उन्‍होंने कहा कि सीएम हों या डिप्‍टी सीएम सबको अपनी राजनीति से मतलब है। उनका विकास से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ ट्वीट करने से शहर का विकास नहीं होता है। इसके लिए धरातल पर काम करने की जरूरत है।
बता दें कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का हाल बेहाल है। रविवार रात भर हुई भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए।
टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ऑल पार्टी डेलिगेशन में नहीं जाने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि मुझको लगता है केंद्र सरकार और टीएमसी के बीच में कोई कम्युनिकेशन गैप हुआ है। मुझको जानकारी मिली है कि यूसुफ पठान जाएंगे। यदि वो नहीं जाते तो यह टीएमसी का बड़ा नुकसान होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story